Friday, June 14, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भेदभाव रहित सेवा करेगा स्नेहम सेवा संस्थान

भेदभाव रहित सेवा करेगा स्नेहम सेवा संस्थान

लखनऊ। राजधानी में संस्थाओ के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का उद्देश्य लिए मातृदिवस के शुभ अवसर पर समाजसेवी संस्था स्नेहम् सेवा संस्थान का शुभारंभ लखनऊ के सुप्रसिद्ध हनुमान सेतु मंदिर में किया गया। पूजा अर्चना के बाद आसपास के निर्धन बंधुओ में तहरी वितरण किया गया।
संस्था के महासचिव कमलेश चंद्र वर्मा ने बताया कि संस्था को बनाने का मुख्य उद्देश्य वृद्धजनों की सेवा पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वास्थ शिविर, सामाजिक जागरूकता से जुड़े प्रत्येक कार्य शामिल है। इस मौके पर संस्था की संस्थापिका अनीता वर्मा ने बताया कि उनकी टीम निर्धन आय वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने हेतु रोज़गारपरक प्रशिक्षण प्रदान करेगी।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक व वरिष्ठ समाजसेवी मनोज सिंह चौहान, सचिव विपिन कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष सीमा वर्मा,कार्यकारिणी सदस्य राजेश शर्मा व सुदीप्ता, शत्रोहन लाल वर्मा,सुनील कुमार वर्मा, समाजसेविका हेमलता त्रिपाठी, स्वरा त्रिपाठी, अधिवक्ता पीयूष कुमार दुबे मौजूद रहे।